- Hindi News
- नगर में नालियों पर बने सीसी रोड क्षतिग्रस्त, हादसे की आशंका
नगर में नालियों पर बने सीसी रोड क्षतिग्रस्त, हादसे की आशंका
नगर में कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। जिससे कभी भी बड़े हादसे हो सकते हैं। इन गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन करने में परेशानी रही है। लोगों ने बताया नगर में नालियों पर बने सीसी रोड बीच में से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में लोगों को निकलने में परेशानी रही है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बाद भी नगर पंचायत इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। लोगों ने नगर पंचायत से इस समस्या को दूर करने की मांग की है।
नगर के रतनलाल वर्मा ने बताया नगर में कुछ सालों पहले नगर पंचायत ने सीसी रोड का निर्माण कराया था। नालियों पर जहां भी सीसी रोड हैं वे क्षतिग्रस्त हो गए। नगर के सिलावद रोड के मोड़ पर नाली ढकने के लिए बड़ा पत्थर रखा गया है। इस गड्ढे में पहले दुर्घटना होने पर यहां के लोगों ने पत्थर रखा है। सेंधवा की ओर जाने वाले वाहनों को नाली में गिरने का डर बना रहता है। इसी प्रकार मसजिद गली में एक बड़ा गड्ढा नाले पर हो गया है। शिव मंदिर के पास बड़े नाले की सीमेंट की स्लैब टूट जाने से बड़ा गड्ढा हो गया है। सिलावद रोड चौराहे पर अकसर ट्रकों के टायर फटते हैं। इससे कई बार पास से गुजरने वाले लोगों को चोट आई है। इन गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटना होती है। इससे लोगों को हादसे का डर बना रहता है। लोगों ने कहा नगर पंचायत इस समस्या को देखने के बाद भी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। लोगों ने नगर पंचायत से दुरुस्त करने की मांग की है।
शिव मंदिर के पास सीमेंटीकरण उखड़ने से हुआ गड्ढा।