- Hindi News
- देररात तक चली संगीतमय सुंदरकांड प्रतियोगिता, भजनों पर थिरके श्रद्धालु
देररात तक चली संगीतमय सुंदरकांड प्रतियोगिता, भजनों पर थिरके श्रद्धालु
251 कलशों की शोभायात्रा निकाली
मांनर्मदा हिंदू संगम की कलश यात्रा नगर में रविवार को निकाली गई। इस यात्रा में नगर के आसपास के करीब 17 गांवों की समिति सदस्य शामिल हुए। इसमें करीब 251 बालिकाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। रविवार सुबह करीब 11 बजे यात्रा श्रीराम मंदिर से शुरू हुई जो नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई।
यात्रा नगर के हनुमान मंदिर, गणेश मंदिर, मां चामुंडा माता मंदिर होते हुए सांई मंदिर पहुंची। यात्रा में ढोल ताशों के साथ सबसे आगे आतिशबाजी की जा रही थी। इसके पीछे बालिकाएं कलश लेकर चल रही है। यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसमें मौसम चौराहे पर धनगर समाज, सांई मंदिर चौराहे पर बाेल बम मित्र मंडल ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के समापन के बाद श्रीराम मंदिर में धर्मसभा का आयोजन किया गया। जहां संत राघवेंद्रनंद महाराज ने कलश स्थापना का महत्व बताया। नगर में करीब 5 बस्तियों में कलश की स्थापना की गई। इस दौरान विभाग संयोजक रणछोड़ पटेल, खंड संयोजक अशोक राठौड़, दिलीप खरते, बाबूलाल सोनी, रतनलाल प्रेमी, हिरेंद्र अमझरे, योगेश शर्मा, रमा वास्कले सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
पाटी| मांनर्मदा हिंदू संगम के तहत कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा श्रीराम मंदिर परिसर से शुरू हुई। प्रत्येक गांव में संस्कार विद्यमान होने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जिला संयोजक रवींद्र कुलकर्णी, रमा सोलंकी, हेमेंद्र भावसार, गजेंद्र पटेल, कैलाश वास्कले, अंकित भावसार, सावन चौहान, योगेश भावसार, रवि त्रिपाठी उपस्थित थे।
अंजड़| मांनर्मदा हिंदू संगम महेश्वर की तैयारियों के तहत रविवार को माेहिपुरा में कलश यात्रा निकाली गई। धर्मरक्षा समिति ने गांव में मां नर्मदा की कलश यात्रा निकाली। इसमें बालिकाओं ने नर्मदा जल से भरे कलशों को सिर पर रखकर गांव का भ्रमण किया। मोहिपुरा मंडल केंद्र के 4 गांवों में इन कलशों की स्थापना की गई।
दवाना| मांनर्मदा हिंदू संगम समिति के बैनर तले मां नर्मदा कलश यात्रा नगर में निकाली गई। इसमें 51 बालिकाओं ने सिर पर कलश रखकर नगर गांव का भ्रमण किया। नगर के एमपीईबी से कलश यात्रा शुरू की गई। जो शिवालय, रामदेव बाबा मंदिर, सांई बाबा मंदिर होकर श्रीराम मंदिर पहुंची। जहां पर कलशों का पूजन कर आरती की गई। कलश यात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।