- Hindi News
- पानी की नहीं हो रही निकासी सड़क पर पसर रही गंदगी
पानी की नहीं हो रही निकासी सड़क पर पसर रही गंदगी
नगरके सिलावद रोड स्थित वार्ड क्रमांक 8 के रहवासी पानी की निकासी की समस्या को लेकर परेशान हो रहे हैं। इस मोहल्ले में पानी की निकासी नहीं होने से गंदगी पसरी रहती है। साथ ही सड़कों पर गंदा पानी जमा हो जाता है। इस संबंध में कई बार लोगों ने नगर परिषद को लिखित में आवेदन देकर नाली निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक समस्या बनी हुई है। लोगों ने कलेक्टर से इस समस्या का निराकरण करने की मांग की है।
रहवासी राजेंद्र गोले ने बताया वार्ड में मुख्य मार्ग पर गंदगी पसरी हुई है। यहां पर पानी की निकासी नहीं होने से लोग परेशान है। गंदे पानी की निकासी नहीं होने से नालियां चोक हो जाती है। इस संबंध में कई बार नगर परिषद को लिखित में आवेदन किया गया। इसके बाद भी अब तक कोई निराकरण नहीं हुआ। रहवासियों ने कलेक्टर से शिकायत कर समस्या के निराकरण की मांग की थी। कलेक्टर रवींद्रसिंह ने एसडीएम नगर परिषद को मौका मुआयना कर समस्या हल करने का आदेश दिया। कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम ने अस्थाई तौर पर गड्ढा खुदवाकर पानी एकत्रीकरण की व्यवस्था की। इसके बावजूद पानी सड़क पर फैल रहा है। यहां पर धार्मिक स्थल होने से गंदा पानी उड़ता है। यहां पर गंदा पानी एकत्र होने से लोगों को बीमारी होने का डर बना हुआ है। वाहनों के निकलने से गंदे पानी लोगों पर उड़ता है। नगर परिषद यहां पर नाली का निर्माण कर दे तो यह समस्या स्थाई रूप से दूर हो जाएगी। लोगों ने बताया यदि कलेक्टर के आदेश के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है तो फिर किसको अपनी समस्या बताए। लोगों ने कलेक्टर से इस समस्या को दूर करने की मांग की है।
मुख्य मार्ग पर पसरी गंदगी को दिखाते रहवासी।