पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुलूस निकाला, मजार पर पेश की चादर

जुलूस निकाला, मजार पर पेश की चादर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलसूद |हजरत बाबामतिउर्रहमान उर्फ बंगाली शाह बाबा का 35वां उर्स मुबारक पत्थरी दरगाह शरीफ पर मंगलवार से शुरू हुआ। इसमें मंगलवार को दरगाह से जुलूस निकालकर मजार पर चादर शरीफ पेश की गई। 10 से शुरू हुआ आयोजन 22फरवरी तक चलेगा। संतोष बाबा एवं अफजल भाई इंदौरी ने बताया मंगलवार को सुबह से चादर शरीफ का आयोजन किया। इसमें नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए चादर को दरगाह तक ले जाया गया। इसके बाद पूजा अर्चना कर चादर पेश की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत 13 एवं 17 फरवरी को कुरआन ख्वानी, 15 एवं 19 को मिलाद शरीफ का प्रोग्राम होगा। 21 फरवरी को लंगर का आयोजन किया गया है। इसमें कव्वाल आरिफ आमिल साबरी, मुजम्मिल हुसैन-फजल हुसैन, जाहिर मियां साहब कलाम पेश करेंगे। 22 को महफिले रंग का आयोजन होगा।