- Hindi News
- पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटेे भाजपाई, बैठक में मंथन
पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटेे भाजपाई, बैठक में मंथन
लोकसभाचुनाव के बाद अब भाजपाई पंचायत चुनाव की तैयारी में लग गए हैं। रविवार को जिला के प्रभारी दिलीप पाटोदिया ने सीधे तौर पर भले ही कोई बात कही हो लेकिन उन्होंने जो संकेत दिए हैं, उससे यही लगता है भाजपा की नजर अब पंचायत चुनाव पर है। उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकार है। यह अच्छा है, लेकिन इससे कार्यकर्ता अहंकार में आएं। ऐसा होता है तो विचार जरूरी है। संगठन का काम अभी खत्म नहीं हुआ है। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार हुई भाजपा जिला कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। करीब एक घंटे चली बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास से सीख लेने की बात भी कही।
यहथे मौजूद - बैठकमें जिलाध्यक्ष एस वीरास्वामी, सांसद सुभाष पटेल, जिपं अध्यक्ष अंतरसिंह पटेल, विधायक दीवानसिंह पटेल, पूर्व सांसद मकनसिंह सोलंकी, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम सोनी, पूर्व विधायक प्रेमसिंह पटेल, देवीसिंह पटेल, राजेंद्र भावसार, सोहन माहेश्वरी, मंगलसिंह राजपूत, कैलाश नागौर, अजय यादव, मनोहर अवास्या, रेखा जोशी, वंदना राठौड़, पुष्पा गोयल, नपा अध्यक्ष कोकिला पटेल, पलसूद नपं अध्यक्ष रमा वास्कले, पूर्व जिपं अध्यक्ष गीता चौहान, मोहनलाल गोले मौजूद थे।
कृषि महोत्सव को सीमित नहीं, जनआंदोलन बनाएं
पं.दीनदयालउपाध्याय की पुण्यतिथि 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक कृषि महोत्सव के तहत कृषि रथ रवाना होंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी भेरूलाल मारू ने बताया इसे सरकारी कार्यक्रम तक सीमित रखें, इसे जनआंदोलन बनाएं। 17 सितंबर को जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह इसका आगाज करेंगे।
महाराष्ट्र चुनाव : हर मंडल से भेजें 20 नाम
महाराष्ट्रमें होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हर मंडल से 20 लोगों के नाम भेजें जाएं। जिलाध्यक्ष श्री स्वामी ने मंडल अध्यक्षों से कहा तीन दिन में उन लोगों के नाम पार्टी को दें, जो महाराष्ट्र में जाकर कार्य कर सकें।
िजला कार्यकारिणी की बैठक के आखिरी में पूर्व जिलाध्यक्ष ओम सोनी ने कहा जिले में मिर्च का रकबा अच्छा होता है लेकिन इस बार मिर्च पर वायरस का अटैक हो गया है। इससे फसलें खराब हुई हैं। इसे लेकर जिले से जल्द ही किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम शिवराजसिंह चौहान से मिलने भोपाल जाएगा ताकि समय रहते ऐसे किसानों का सर्वे किया जा सके और उन्हें राहत राशि दी जा सके।
मिर्च में वायरस, सीएम से मिलेंगे
भाजप