- Hindi News
- जन्म मृत्यृ पंजीयन प्रमाण पत्र सभी लोगों को मिलें : गौतम
जन्म-मृत्यृ पंजीयन प्रमाण पत्र सभी लोगों को मिलें : गौतम
अाजतक कितने मृत्यृ प्रमाण पत्र जारी किए गए, मृत्यृ प्रमाण पत्र कैसे जारी किए जाते हैं, रजिस्टर में दिए गए प्रमाण पत्रों की जानकरी पूर्ण है या नहीं। कुछ ऐसे सवाल जनगणना निदेशालय भोपाल से आए रामसिया गौतम ने नगर परिषद में जन्म मृत्यृ पंजीयन शाखा प्रभारी संजय जोशी से किए। श्री गौतम ने जन्म मृत्यृ प्रमाण पत्र संबंधी विभिन्न दस्तावेजों संधारण किए गए रजिस्टरों की जानकारी ली। प्रमाण पत्र कितने दिन में जारी किए जाते हैं। इसकी भी जानकारी ली गई। सभी प्रश्नों के जवाब शाखा प्रभारी ने संतोषजनक दिए। सीएमओ वालसिंह डामोर से जन्म मृत्यृ प्रमाण पत्र के संबंध में नगरीय क्षेत्र में जन जागरुकता संबंधी मुनादी, रैली निकालने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष रमा वास्कले, पार्षद जगदीश जायसवाल, गजेंद्र मांझी, राजेश शारदीया, अरविंद पाठक, विष्णु चौहान उपस्थित थे।
परिषद में जानकारी लेते भोपाल से आए रामसिया गौतम।