- Hindi News
- अंग्रेजी गणित के शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण, सीख रहे बारीकी
अंग्रेजी गणित के शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण, सीख रहे बारीकी
संकुलकेंद्र पलसूद में पांच दिनी प्रशिक्षण शिविर सोमवार से शुरू हुआ। इसमें तीसरी में अंग्रेजी गणित विषय पढ़ाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को 12 दिसंबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में शासकीय कन्या मावि संकुल, शासकीय बालक उमावि संकुल, हाईस्कूल उपला के 72 शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। प्राचार्य कासिफ हुसैन शेख ने बताया सुबह करीब 10.30 से 2 बजे तक गणित 2.30 से 5 बजे तक अंग्रेजी विषय की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें जनशिक्षक सुरेश राठौड़ बीआरसी विवेक गुप्ता ने बताया तीन मास्टर ट्रेनर सावित्री राठौड़, कमल काग, सुरेश पंवार नियुक्त किए गए है। जो शिक्षकों को विषय के संबंध में बारीकी से जानकारी देंगे। ट्रेनिंग के दौरान कई शिक्षक प्रशिक्षण में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। ट्रेनिंग के दौरान कई शिक्षक बाहर भी घूम रहे हैं।
संकुल केंद्र पलसूद में पांच दिनी प्रशिक्षण शिविर में शिक्षक।