विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर सुना महत्व
पलसूद. शासकीयउमावि मेणीमाता में हरियाली उत्सव के तहत पौधारोपण किया। पौधारोपण कर संस्था सदस्यों ने प्रकृति में पौधों की महत्ता पर प्रकाश डाला। परिसर में पांच पौधों को रोपित किया। संस्था प्राचार्य संजीव जोशी ने पौधों को लगाने के साथ-साथ उसका रक्षण कर बड़े करने पर ही सही मायने में प्रकृति संरक्षण माना जाएगा। अध्यापक सुनील खुटे ने पेड़-पौधे और मानव के बीच शुद्ध वायु के चक्रण के संबंध में संबाेधित किया। इस दौरान सुरेंद्रसिंह सस्त्या, राजाराम भालसे, रवींद्र दुर्वार, राहुल जायसवाल, नरोत्तम रावत, दुर्गा धारवे, रामकन्या राजपूत, राजू भायल, भीमराज पंवार, एकता सोनी, राजू राठौड़ उपस्थित थे।
पौधारोपण करते विद्यार्थी शिक्षक।