पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोहीपुरा में नर्मदा का वैदिक मंत्रोच्चार से अभिषेक होगा

मोहीपुरा में नर्मदा का वैदिक मंत्रोच्चार से अभिषेक होगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्मदा तट किनारे मोहीपुरा में मां रेवा आश्रम के तत्वावधान में नर्मदा जयंती पर कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। समिति के सदस्यों ने बताया 14 फरवरी को नर्मदा जयंती पर गांव मोहिपुरा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां नर्मदा की पूजा-अर्चना व अभिषेक किया जाएगा।

महाआरती के बाद सुबह 10 बजे से कन्यापूजन व कन्याभोज के बाद भंडारे की प्रसादी वितरित की जाएगी। शाम 6 बजे मां नर्मदाजी में दीपदान कर महाआरती होगी। मां रेवा आश्रम समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर पुण्य लाभ लेने का आह्वान किया है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी नर्मदा जयंती को लेकर धार्मिक आयोजन किए जाएगे। ग्रामीणों द्वारा नर्मदा तट पर पहुंचकर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना करेंगे।

विधायक सचिन यादव आज नगर में- पलसूद | कसरावद विधायक व मप्र कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के छोटे भाई सचिन यादव 13 फरवरी को नगर में आएंगे। प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव गिरीश जायसवाल ने बताया श्री यादव वरिष्ठ समाजसेवी स्व. रामदुलारे जायसवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ शिविर में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

खबरें और भी हैं...