- Hindi News
- पलसूद|बारिश सेगोई नदी पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो कर बह
पलसूद|बारिश सेगोई नदी पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो कर बह
पलसूद|बारिश सेगोई नदी पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो कर बह गई। नदी में बाढ़ का पानी आने से पुलिया के बीच का हिस्सा बह गई। इसके बाद मुरुम पत्थरों से इसे भरा गया था लेकिन नदी में पानी बढ़ने से वापस गड्ढा हो गया है। इससे लोगों को पानी में से वाहन अन्य सामान लेकर पैदल निकलना पड़ रहा ह। एकलबारा पलसूद को जोड़ने वाला यह एकमात्र पुल है। नदी में बाढ़ आने पर लोगों को उपला, सिदड़ी होकर पलसूद पहुंचना पड़ता है। इस पुलिया को समय रहते दुरुस्त नहीं किया गया तो पैदल नदी पार करने पर बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने पुल का पुन: निर्माण कर सुविधा देने की मांग की है।
पुल का हिस्सा बहा पानी में से निकाल रहे वाहन और लोग