पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साथियों ने चंदा कर दो शिक्षकों के परिजन को मदद पहुंचाई

साथियों ने चंदा कर दो शिक्षकों के परिजन को मदद पहुंचाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुराने कलेक्टोरेट के बाहर आजाद अध्यापक संघ के सदस्यों ने छठे वेतनमान के आदेश जारी करने की मांग के लिए रविवार को धरना दिया। इस दौरान उन्होंने पिछले दिनों पांच अध्यापकों, शिक्षकों की मौत के बाद परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा की। दो अध्यापकों के परिजन को अंशदान कोष से 10-10 हजार रुपए की सहायता दी। उन्होंने रविवार सुबह 11 से शाम 5 बजे तक धरना दिया।

संघ के जिलाध्यक्ष राकेशकुमार जोगी ने बताया- पांच अध्यापकों की विभिन्न बीमारियों से मौत हो गई थी। परिजनों को सहायता देने के लिए संघ में अंशदान कोष बनाकर राशि एकत्र की गई। उन्होंने बताया धरना प्रदर्शन में संघ की प्रांतीय महासचिव जावेद खान, प्रांतीय प्रमुख शिल्पी शिवान ने दिनेश चौहान की प|ी नीरूबाई, कैलाश चौहान की प|ी बानुबाई को सहायता राशि भेंट की। इसके बाद पदाधिकारियों ने अध्यापकों को संबोधित किया। शिल्पी शिवान ने कहा सरकार ने तीन महीने पहले छठा वेतनमान देने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक इसके आदेश जारी नहीं किए हैं। इससे अभी वेतनमान का लाभ नहीं मिला है। पखान, प्रांतीय प्रवक्ता अजय जैन, श्री जोगी सहित अन्य पदाधिकारियों ने वेतनमान के आदेश जारी नहीं होने पर रोष जताया। इस दौरान कैलाश पाटीदार, सालिगराम पाटीदार, मनीष जोशी, प्रफुल्ल सोनी, रवि शर्मा, सुनीता शुक्ला, जगदीश गांगले, नेहा सोनी, उषाकिरण, आशा चौहान, साेनिका गुप्ता सहित बड़ी तादाद में अध्यापक मौजूद थे।

परिजनों को सहायता राशि देते आजाद अध्यापक संघ के पदाधिकारी।

इन अध्यापकों के परिजन को देंगे सहायता
श्री जोगी ने बताया प्रावि रेवली फलिया कदवाल्या पाटी के संविदा शिक्षक वर्ग 3 दिनेश चौहान, प्रावि पिपल्यापानी पानसेमल के सहायक अध्यापक देवराम कनेर, प्रावि हरिजन फलिया मोरतलाई पानसेमल के सहायक अध्यापक राजू बागले, प्रावि कालाअंबा पानसेमल के सहायक अध्यापक तेरसिंह डुडवे व प्रावि बैड़ाफलिया तलून के संविदा शिक्षक वर्ग 3 कैलाश चौहान के परिजन को सहायता दी जाना है। इसमें से रेवली फलिया व बैड़ा फलिया के श्री चौहान के परिजन को रविवार को सहायता राशि दी गई।

सहायता
खबरें और भी हैं...