पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वंदे मातरम बोलने से धर्म परिवर्तन नहीं होगा

वंदे मातरम बोलने से धर्म परिवर्तन नहीं होगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहल्ला समिति की बैठक में प्रखंड अध्यक्ष ने कहा

भास्करसंवाददाता | पानसेमल

पृथ्वीपर सबसे पहले हिंदू धर्म का उद््भव हुआ। हिंदू संस्कृति सनातनी अनादीकाल से है। हिंदुओं ने समय-समय पर हिंदुत्व देश की रक्षा के लिए अपने बलिदान दिए। जाे व्यक्ति भारत देश में रहता है। वह हर नागरिक हिंदुस्तानी है। जो हिंदुस्तान में रहता है। उसे वंदे मातरम्, भारत माता की जय बोलना होगा। इससे किसी का धर्म परिवर्तन नहीं होता है।

नगर के भोई प्लॉट में विहिप ने मोहल्ला समिति की हुई बैठक में विहिप के प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने यह बात कही। गठन विहिप के मालवा प्रांत अध्यक्ष सोहन सोलंकी के आदेश सेंधवा जिलाध्यक्ष पंकज झंवर एवं जिला संगठन मंत्री कमलेश जाट के निर्देश से प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला की उपस्थिति में मोहल्ला प्रमुख कैलाश मोरे, उपप्रमुख लक्ष्मण मोरे, मंत्री जितेंद्र साटोटे, सह मंत्री ललित मोरे, संयोजक योगेश जाधव, सह संयोजक गणेश साटोटे, सत्संग प्रमुख प्रदीप प्रजापति, धर्म प्रसार प्रमुख महेंद्र मोरे, गौरक्षा प्रमुख-दगडु माेरे, आबा कोली को दायित्व सौंपे गए। बैठक में भटू कुलकर्णी, बजरंग अग्रवाल, संतोष खैरे, रामनाथ मराठे, सतीश पाटील, गोविंद साटोटे, महेंद्र सोनवणे, जीतू मोरे, राम गुप्ता, अविनाश नंदराले, आकाश सिरसाठ, राकेश चौधरी, दिनेश सोनी भोई प्लॉट के कैलाश मोरे, अशोक वाडिले, मनोज साटोटे, दिनेश मोरे, राज मोरे, प्रवीण वाडिले मौजूद थे।