पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वर्णकार समाज ने नरहरी महाराज की पुण्यतिथि मनाई

स्वर्णकार समाज ने नरहरी महाराज की पुण्यतिथि मनाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयभोई समाज मंगल भवन में शनिवार को स्वर्णकार समाज ने संतश्री नरहरी महाराज की पुण्यतिथि मनाई। इसमें दोपहर 1 बजे से गणेश पूजन के बाद भजन-कीर्तन कर संतश्री की पूजा-अर्चना की गई। महाआरती के बाद समाज के लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।

स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने संतश्री के जीवनकाल तथा कार्यों के बारे में जानकारी दी। समाज के लोगों संतश्री नरहरि महाराज की पूजा-अर्चना की। साथ ही आरती कर प्रसादी बांटी गई। इस दौरान सुदाम सोनी, प्रकाश खोरी, एकनाथ सोनी, श्रीराम सोनी, राजू खोरी, दिलीप सोनी, गोपाल खोरी, अरूण सोनी, लोकेश सोनी, विजय सोनी, अशोक सोनी, रघु सोनी, जीतू सोनी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

संतश्री की पूजा-अर्चना करते समाज के लोग।