पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षेत्र में हो रहे धर्मांतरण पर विहिप रोक लाएगा

क्षेत्र में हो रहे धर्मांतरण पर विहिप रोक लाएगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विहिप की मोहल्ला समिति की बैठक हुई

भास्करसंवाददाता|पानसेमल

क्षेत्रमें धर्मांतरण का काम किया जा रहा है। धर्मांतरण पर विहिप कठोरता से नकेल कसेगा। धर्म परिवर्तन पर नजर रखे हुए हैं। यदि धर्मांतरण प्रलोभन, लालच या लोगों की अज्ञानता का सहारा लेकर किया जा रहा है तो इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग विहिप प्रशासन से करेगा।

नगर के जवाई नगर में विहिप ने मोहल्ला समिति की बैठक में विहिप के प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला ने यह बात कही। इसमें मोहल्ला समिति का गठन किया। विहिप के मालवा प्रांत प्रमुख सोहन सोलंकी के आदेश सेंधवा जिला प्रमुख पंकज झंवर एवं जिला संगठन मंत्री कमलेश जाट के निर्देश से प्रखंड प्रमुख शुक्ला की उपस्थिति में गठन हुआ। मोहल्ला प्रमुख मुन्ना चौहान, उपप्रमुख पंकज सावले, मंत्री राकेश शिवदे, सहमंत्री मनोज निर्झरा, संयोजक कन्हैयालाल चंदेल, सहसंयोजक भानुदास पाटील, सत्संग प्रमुख मनोज सोनिस, धर्म प्रसार प्रमुख रामू राठौड़, गोरक्षा प्रमुख रामेश्वर जाधव, सेवा प्रमुख सुखलाल पाटील को दायित्व सौंपे गए।

प्रखंड मंत्री रवींद्र मराठे ने कहा धर्मांतरण हिंदू धर्म के लिए घातक सिद्ध हो सकता है, जो भी लोग धर्मांतरण का काम कर रहे हैं। उनके नापाक इरादों को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। प्रथम दृष्टया हिंदुओं को अपनी संस्कृति की पहचान कराना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए विहिप अपनी कमर कस चुका है। बैठक में विहिप के कई मुद्दों पर विचार-िवमर्श किया गया। साथ ही मोहल्ला समितियों के सदस्यों को जानकारी दी गई की धर्मांतरण को लेकर किसी भी तरह की जानकारी लगती है, तो उसके बारे में बताए। बैठक में समिति सदस्यों के अन्य की बातों के बारे में जानकारी दी गई। मोहल्ला प्रमुख सहित समिति सदस्यों को दायित्व सौंपे गए। वह उन्हें पूरा करने के लिए कहा गया।

बैठक मेें प्रखंड मीडिया प्रभारी बजरंग अग्रवाल, नगर कार्यकारिणी के प्रमुख संतोष खैरे, उपप्रमुख रामनाथ मराठे, उपप्रमुख नीरज गर्ग, सत्संग प्रमुख सतीश पाटील, संयोजक गोविंद साटोटे, गोरक्षा प्रमुख जीतू मोरे, मंत्री राम गुप्ता, सह मंत्री अविनाश नंदराले, आकाश सिरसाठ, दिनेश सोनी, पंडित माली, दीपक मराठे, भूषण मराठे, जवाई नगर के सीताराम भोई, ज्ञानेश्वर पाटील, विनोद माली, एकनाथ खैरे, राधेश्याम माली एवं नगर के मोहल्ला प्रमुखों सहित अन्य लोग उपस्थित थे।