विश्व में सबसे बड़ी युवा शक्ति भारत में
विश्व में सबसे बड़ी युवा शक्ति भारत देश में हैं। जिसके सामर्थ्य क्षमता योग्यता की गौरव गाथा इतिहास के पन्नों में अंकित है। सशक्त साहसी और गुणवान युवा ही भारतीय संस्कृति की रक्षक पोषक होगा। उसे इस दिशा में मोड़ने की आवश्यकता है। इस प्रयास में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने संघ शक्ति शंखनाद शिविर आयोजित कर युवाओं की भागीदारी की अपेक्षा है।
नगर के बणारिया धर्मशाला में स्वयंसेवकों की बैठक में जिला संघ चालक मकरंद ओक ने यह बात कही। उन्होंने कहा 16 दिसंबर 1960 को 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्म समर्पण किया था। इसे याद रखते हुए इस दिन प्रत्येक शाखा में दंड प्रहार महायज्ञ रखा गया है। स्वयंसेवक इस महायज्ञ में दंड प्रहार की आहुति निश्चित समर्पित करें। 28 दिसंबर से शुरू होने वाले तीन दिनी संघ शक्ति शंखनाद शिविर में स्वयं सेवकों को धर्मजागरण के साथ ही शारीरिक अभ्यास भी कराया जाएगा। इसके लिए नियमित अभ्यास जारी रखे। इस मौके पर तहसील संघ चालक राजेंद्र जगताप ने शिविर में शामिल होने वाली 19 से 40 वर्ष के स्वयं सेवक खादी नेकर, सफेद शर्ट, टोपी दंड के साथ ही मौसम के अनुसार कंबल, दरी, थाली, कटौरी, गिलास, टार्च, पेन, तेल कांच, कंघा, साबुन मंजन साथ लेकर आए। बैठक में पानसेमल ब्लॉक के करीब 25 गांवों के 60 से अधिक स्वयं सेवक उपस्थित थे।
बैठक में स्वयंसेवकों को संबाेधित करते जिला संघ चालक मकरंद ओक।