- Hindi News
- प्रत्येक व्यक्ति अधिकार से काम करें, बुराई से दूर रहें
प्रत्येक व्यक्ति अधिकार से काम करें, बुराई से दूर रहें
गांवका प्रत्येक व्यक्ति अधिकार के साथ कर्तव्य का निर्वाह करें। सामाजिक बुराई से दूर रहें। परिचय पत्र का दुरुपयोग नहीं करें। ईमानदारी से रात गश्त की जाए। त्योहार मेलों में पुलिस की मदद करें। शांति सदभाव प्रेम भाईचारा का वातावरण निर्मित करे। छोटे बड़े कार्यों में सेवा भावना से जुड़े रहे। इस प्रकार के प्रयास से ही अच्छे ग्राम स्वराज्य की कल्पना साकार होगी।
नगर के पास बंधारा के शिव मंदिर प्रांगण में ग्राम नगर रक्षा समिति के सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक तिलकसिंह ने सदस्यों से यह बात कही। पुलिस थाना पानसेमल से आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा गांव में घटित घटना के बाद पुलिस को सूचना मिलती है जबकि ग्रामवासियों को घटना के कारणों की जानकारी पहले से होती है। इसके लिए ग्रामीण सावधान सतर्क होकर नैतिक दायित्व समझकर अपराध पर रोक लगा सकते हैं। उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया कि थाने आने वाले व्यक्ति को सम्मान दे। रिपोर्ट लिखने में टालमटोल करते हुए जनता से पैसों की मांग नहीं करें इसके बाद भी कोई लापरवाही करता है तो मुझसे सीधे या मोबाइल से संपर्क करें। झूठी रिपोर्ट या झूठी जानकारी देने से भी बचे। इस दौरान नगर निरीक्षक अंतसिंह जमरा ने बताया पानसेमल थाना क्षेत्र के नगर सहित अधिकांश गांवों में ग्राम रक्षा समिति का गठन किया जा चुका है। गठित समिति में नगर के 25 विभिन्न ग्रामों के 562 सदस्य बनाए जा चुके हैं।
एसपी तिलकसिंह ने ग्राम में सामूहिक रूप से शराब विक्रय पर प्रतिबंध लगाने पर सांपखड़की, अलखड़, जेतपुरा ललवान्या, रामपुरा, देवधर, पन्नाली के ग्रामपटेल गिरधन पारसी, आता पटेल, भमराज सोलंकी, रमेश पटेल जुलाल वसावे, सायसिंह चौहान के साथ ही पुलिस को अच्छे कार्यों में सहयोग देने पर थाना संयोजक बिहारीलाल सेन, तहसील अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उपनिरीक्षक शंकरलाल रघुवंशी, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश जाधव, नारायण पाटीदार, विनोद मीणा, देवीसिंह, सौदानसिंह, आशाराम, लालू, तेरसिंह, देवराम, गुमानसिंह वसावे, जितेंद्र वसावे उपस्थित थे।
श्रेष्ठ काम पर सम्मानित करते एसपी तिलकसिंह।
बैठक में शामिल नगर सुरक्षा समिति के सदस्य।