- Hindi News
- पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई, श्रद्धांजलि दी
पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई, श्रद्धांजलि दी
पानसेमल| सांसदसुभाष पटेल एवं विधायक दीवानसिंह पटेल की अध्यक्षता में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। इसमें वक्ताओं ने कहा दीनदयालजी के भाजपा के प्रति त्याग एवं बलिदान को याद कर उनके अंतिम व्यक्ति के विकास के लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा को आत्मसात करना यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सांसद सुभाष पटेल एवं विधायक दीवानसिंह पटेल ने चंदा रसीद कटाकर पार्टी को राशि समर्पित की। पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देकर उनके भाजपा के प्रति त्याग और बलिदान के बारे में बताया गया।
इसके बाद सांसद एवं विधायक ने जिला एवं मंडल संगठन पदाधिकारियों के साथ जिला पंचायत प्रत्याशी निर्मला श्याम बरडे एवं भाजपा समर्थित जनपद, ग्राम पंचायत के प्रत्याशियों के समर्थन में क्षेत्र के रामपुरा, बंधारा खुर्द, पिपरानी, मालपुरा टेमला में बैठक कर भाजपा को विजयी बनाने के लिए संपर्क किया। साथ ही चर्चा भी की गई। इस दौरान कन्हैयालाल जैन, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शितोले, जिला महामंत्री मंगलसिंह राजपूत, मंडी अध्यक्ष मनोहर पटेल, नप अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इस्माइल खान, देवराज पाटील, गोविंद जोशी, भीकाजी पाटील, वीपी सिंह, अनूप मिश्रा, प्रताप भोसले, प्रभू रोमड़े सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।