- Hindi News
- जागो, उठो और हिंदूत्व की रक्षा के लिए शपथ लो
जागो, उठो और हिंदूत्व की रक्षा के लिए शपथ लो
विहिप की बैठक में प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने कहा
भास्करसंवाददाता|पानसेमल
आजतक हिंदुओं पर हुए अत्याचारों को इतिहास के पन्नों पर कभी अंकित नहीं किया। कश्मीर में लाखों कश्मीरी पंडितों को मौत के घाट उतार दिया। ऐसी घटनाओं को कभी प्रमुखता से दुनिया के सामने नहीं लाया गया। इसके लिए हिंदू उठो, जागो और हिंदुत्व की रक्षा के लिए शपथ लो। हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाने देश को परम वैभव तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।
नगर के नया प्लाट में विहिप की बैठक में विहिप प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने यह बात कही। इसमें मोहल्ला समिति का गठन किया गया। गठन में मोहल्ला (वार्ड नं. 10) प्रमुख रमेश चित्ते, उपप्रमुख राजू कुलकर्णी, मंत्री शैलेष मोरे, सहमंत्री दिनेश मोरे, संयोजक जितेंद्र मराठे, सहसंयोजक अर्जुन जाधव, सत्संग प्रमुख राजा वाडिले, मठ मंदिर प्रमुख गोरखनाथ महाले, धर्म प्रसार प्रमुख किरण सोनी, गोरक्षा प्रमुख युवराज मोरे, सेवा प्रमुख अशोक सोनी, सह सेवा प्रमुख बालकृष्ण कोली, संपर्क प्रमुख पंकज सोनी को दायित्व सौंपे गए। प्रखंड उपाध्यक्ष भटू महाराज ने कहा हम विहिप के माध्यम से सभी हिंदुजनों को हिंदुत्व की रक्षा के लिए आह्वान कर रहे हैं। यही समय है, हिंदू संस्कृति को बचाने रक्षा करने का। सर्वे बताते है कि हिंदुओं की संख्या साल दर साल कम होती जा रही है। अब हिंदुओं को सोचना होगा कि क्या हम ऐसे ही हमारी संख्या कम करते रहेंगे और ऐसा होता रहा तो हमारा हिंदू धर्म खतरे में पड़ जाएगा।
विहिप के प्रखंड मंत्री रवींद्र मराठे ने कहा सबसे पहले सभी हिंदुओं को जाति भेदभाव से ऊपर उठकर मात्र हिंदू धर्म की चिंता करनी होगी। किसी को हिंदू धर्म से कुछ लेना-देना नहीं है लेकिन आज का हिंदू युवा जाग रहा है। बैठक मेें नगर मंत्री राम गुप्ता, प्रखंड सह संयोजक दिनेश सोनी, प्रखंड मीडिया प्रभारी बजरंग अग्रवाल नगर कार्यकारिणी के प्रमुख संतोष खैरे, उपप्रमुख रामनाथ मराठे, उपप्रमुख नीरज गर्ग, सत्संग प्रमुख सतीश पाटील, संयोजक गोविंद साटोटे उपस्थित थे।