पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने सड़कों पर झाडू लगाई

छात्राओं ने सड़कों पर झाडू लगाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विशेष आवासीय ग्रामीण शिविर से जहां गांव में संचालित गतिविधियों से दशा दिशा बदलती है। वहीं पर छात्रों में भी बौद्धिक, शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है। साथ ही प्रतिभा को निखारने का, संकोच की भावना दूर होगी। शासकीय कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत दोंदवाड़ा में आयोजित ग्रामीण शिविर के समापन पर सामाजिक कार्यकर्ता जालमसिंह पंड्या ने यह बात कही।

उन्होंने कहा यदि हम सब सम्मिलित रूप से ईमानदारी से प्रयास करें तो निश्चित ही राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज का निर्माण संभव है। 2 फरवरी से शुरू हुए आवासीय शिविर में शामिल 50 विद्यार्थियों को कार्यक्रम अधिकारी प्रो. तुषार जाधव ने शपथ दिलाई। इसमें प्राचार्य केसी बघेल ने छात्रों से कहा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत नियमित शिविर के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां चलाई जाती है। 8 दिनी शिविर में विद्यार्थियों ने गांव के चारों ओर की गंदगी को हटाकर सुंदर बनाया। नालियों में जमा गंदगी को निकालकर बदबू मच्छरों से लोगों को निजात दिलाया। इसी प्रकार हनुमान मंदिर के पीछे वाले हिस्से को समतल किया। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम में परिवार नियोजन, नशा मुक्ति के नाटकों की प्रस्तुति दी। प्रो. तूफान बैनल, प्रो. विवेक गुप्ता, प्रो. गिरधारीलाल भालसे, डॉ. रवींद्र पंवार, छात्रा हेमलता राठौर, बबीता राठौर ने पर्यावरण जागरुकता एवं पॉलिथिन निवारण, मतदाता जागरुकता सहित अन्य पर बौद्धिक दिया। इस दौरान ने प्रो. राजेश नावडे, प्रो. सुभद्रा देपाले, प्रो. विनिता डाबर, सखाराम मकवाने, गुलाबचंद राठौर, सीताराम डुडवे, कन्हैयालाल डुडवे, भीलाजी बापू, हितेश जाधव, दिनेश खलाणे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मुख्य मार्ग की सफाई करती छात्राएं।