- Hindi News
- नप कर्मचारियों ने कहा अभद्रता पर कार्रवाई हो
नप कर्मचारियों ने कहा अभद्रता पर कार्रवाई हो
सोमवारको नगर परिषद के कर्मचारियों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने परिषद में काम करने के दौरान लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस में दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामला जांच में लिया है। ज्ञापन में बताया सोमवार दोपहर करीब 2.55 बजे नगर के अशोक सोनी ने परिषद में कार्यरत कर्मचारी सहायक ग्रेड 3 अमित शाह से अभद्र व्यवहार करते हुए अपशब्द कर मारपीट की। साथ ही शासकीय दस्तावेजा को फाड़ दिए। इससे शासकीय काम में बांधा पहुंची है। इसके पहले भी लोगों ने मारपीट की थी। इसकी रिपोर्ट थाने पर दर्ज की लेकिन इसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे कर्मचारियों का मनोबल टूट रहा है। इस संबंध में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो कर्मचारी संघ काम बंद कर हड़ताल करेगा।
अशोक सोनी ने कहा अमित शाह ने जो आरोप लगाए हैं वह झूठे हैं। मैं वहां प्रापर्टी का नामांतरण के काम से गया था। इस संबंध में जानकारी मांगी तो अपशब्द कहकर मारपीट की। थाने पर रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।
दोनों ने दिए हैं आवेदन, मामला दर्ज किया
^इससंबंध में दोनों पक्ष के आवेदन प्राप्त हुए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। -आरचौहान, पानसेमलथाना
कार्रवाईके लिए दर्ज कराई है रिपोर्ट
^हमारेकर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है। हमने कार्रवाई के लिए मामला दर्ज कराया है। -संतोषचौहान, सीएमओनगर परिषद पानसेमल
विवाद के दौरान फाड़े गए दस्तावेज।