- Hindi News
- बच्चों को स्कूल में रेतीली जमीन पर बैठाकर करा रहे भोजन
बच्चों को स्कूल में रेतीली जमीन पर बैठाकर करा रहे भोजन
नगरके एक स्कूल में बच्चों को रेतीली जमीन पर बैठाकर भोजन कराया जा रहा है। इससे पालकों में असंतोष है। इस समस्या पर पालकों ने थाने में आवेदन देकर इस व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।
पालक शरद शुक्ला ने बताया नगर के संत अगस्टीन पब्लिक स्कूल में मेरा बेटा अर्थव शुक्ला दूसरी कक्षा में पढ़ता है। स्कूल में अव्यवस्था फैली हुई है। स्कूल में बच्चों को टिफिन रेतीली जमीन पर बैठाकर कराया जाता है। इससे गर्मी के मौसम में बच्चों समस्या होगी। वहीं रेतीली जमीन पर भोजन करने से रेत बच्चों के पेट में जाएगी। इससे बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है। जब इस संबंध में स्कूल प्रबंधन को शिकायत की तो उन्होंने अभद्रता करते हुए रिपोर्ट करने की बात कही। वहीं नितिन पिता प्रकाशचंद्र जैन के बेटे के साथ परीक्षा में पेपर लेने की शिकायत की तो अभद्रता की गई। इससे दोनों पालक ने पुलिस थाने में आवेदन देकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
रेतीली जमीन पर भोजन करते बच्चे।