- Hindi News
- योग शिविर : अनुकूल सुविधाएं मिलने से कार्यक्षमता में पड़ रहा विपरीत असर
योग शिविर : अनुकूल सुविधाएं मिलने से कार्यक्षमता में पड़ रहा विपरीत असर
युवाओंऔर महिलाओं में परिर्वतन लाने की शक्ति होती है लेकिन आज ऐसा वातावरण है कि अनुकुल सुविधाएं ना मिलने से वे शारीरिक एवं मानसिक विश्राम के अभाव में उनकी कार्य क्षमता पर विपरीत असर पड़ रहा हैं। इस कारण उन्हें तनावपूर्ण माहौल में काम करना पड़ता हैं। हमें ऐसा माहौल बनाना चाहिए कि युवाओं एवं महिलाओं को तनाव से छुटकारा मिल सकता है। यह मात्र ध्यान से ही संभव है। शासकीय मावि कोडिद में लगे नि:शुल्क योग शिविर में योग गुरु कृष्णकांत सोनी ने यह बात कही। शिविर में करीब 400 विद्यार्थियों ने योग का अभ्यास कर उसके लाभ को सुना। श्री सोनी ने कहा दोपहर भोजन के बाद 20 मिनट अर्द्ध पदमासन, पदमासन, सुखासन, व्रजासन करने से जो आपको सुविधा अनुसार बैठ कर ध्यान अथवा विश्राम करने से ऊर्जा प्राप्त होती उसी से कार्य क्षमता बढ़ती है। इस दौरान प्राचार्य श्री ईषी, अधीक्षक एम ढोले सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
कोडिद में शासकीय माध्यमिक स्कूल में याेग का अभ्यास करते विद्यार्थी।