- Hindi News
- दो लोगों ने नकली पुलिस बन पानसेमल के युवक को ठगा
दो लोगों ने नकली पुलिस बन पानसेमल के युवक को ठगा
राजेश ने बताया उसने डरकर उन्हें बैग दे दिया। कुछ देर तक तलाश करते रहे। इसके बाद बैग थमाकर चले गए। जब बैग खोलकर देखा तो होश फाख्ते हो गए। उसमें रखे 34 हजार 720 रुपए गायब थे। इस बारे में बस स्टैंड पर खड़े अन्य लोगों एक लॉज संचालक को बताया। आसपास उनकी तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
डर कर दिया बैग और गायब हो गए रुपए
भास्कर संवाददाता| मुलताई/बड़वानी
पानसेमलके एक युवक ने मुलताई में खुद के साथ ठगी की शिकायत पुलिस से की है। उसका कहना है दो लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उससे 34 हजार 720 रुपए ठग लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बीज कंपनी के एजेंट राजेश शुक्ला निवासी पानसेमल ने मुलताई पुलिस से शिकायत की है कि वह बुधवार सुबह बस स्टैंड पर बिरूल जाने के लिए खड़ा था। तभी दो लोग आए। वे खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे। उन्होंने कहा बैग में क्या है खोलकर दिखाओ। हमें सूचना मिली है कि इसमें नशे की वस्तुएं रखी हैं।