सरकार फसल खराब होने पर अपात्रों को ही दे रही मुआवजा
भाकिसं ने मांगों के निराकरण के लिए रैली निकाली
भास्कर संवाददाता | भगवानपुरा
भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत ब्लाक इकाई के किसानांे ने गुरुवार को रैली निकाली। राजीव गांधी सभागृह में किसानों को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष बादल डूडवे ने कहा किसानांे की फसलें बीते तीन सालों से खराब हो रही है, लेकिन सरकार अपात्र किसानों को ही मुआवजा दे रही है। पात्र किसानों को नाम मात्र सहायता दी जा रही है। रैली मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहंुचीं। यहां प्रधानमंत्री के नाम 8 सूत्रीय व मुख्यमंत्री के नाम 18 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार मनोज चौरसिया को सौंपा। जिलामंत्री गोपाल पाटीदार ने कहा भारत सरकार कृषि उत्पादन व मूल्य निर्धारण आयोग मंे किसान संगठनों को सदस्य के रूप मंे शामिल किया जाना चाहिए। फसलांे की लागत मूल्य निर्धारण प्रारुप आनलाइन होना चाहिए।
किसानों ने बिस्टान व आसपास के गांवों को खरगोन उद्वहन परियोजना से जोड़ने की मांग की। किसान भोला पाटील, संजय मराठे, पठानसिंग आिद ने कहा जनदर्शन कार्यक्रम मंे सीएम ने क्षेत्र को परियोजना से जोड़ने की बात कही थी।