किसानों को पंजीयन के प्रमाण पत्र दिए
पाटी | किसानों के लिए नलकूप खनन के लिए आज जिनका भी पंजीयन हुआ है। एक महीने के बाद नलकूप खनन खुदवा ले। पंजीकृत ठेकेदार से ही खनन काम कराए। समय पर खनन किया तो आपको 25 हजार रुपए खनन के लिए व 15 हजार मोटरपंप का लाभ मिलेगा। इसके लिए नलकूप खनन का पंजीयन कराए। कृषि विभाग के एमएल देवड़े ने 50 से अधिक किसानों को जानकारी दी। 28 किसानों का नलकूप खनन का पंजीयन पत्रक वितरण किए। इस दौरान कृषि विभाग के विकास अधिकारी गोपाल बड़ोले, जिला पंचायत सदस्य गीता चौहान, जवसिंह सोलंकी, जनपद अध्यक्ष सायना सोलंकी, सरपंच बजारी बाई, जनपद प्रतिनिधि रितेश पंवार, रामसिंह चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।