मध्यप्रदेश की लड़खड़ाती पारी को नमन ने संभाला
कटक | रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में मुंबई के गेंदबाजों के सटीक आक्रमण के आगे मध्यप्रदेश की पारी लड़खड़ा गई। म.प्र. के गेंदबाजों ने मैच के दूसरे दिन मुंबई को 400 रनों के पार होने से रोका लेकिन म.प्र. के बल्लेबाज गेंदबाजों की कामयाबी को दोहरा नहीं सके और खेल खत्म होने तक म.प्र. ने जैसे-तैसे 5 विकेट पर 197 रन जोड़े। नमन ओझा एक छोर पर 79 रन बनाकर अंकित दाणे (27*) के साथ क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों छठे विकेट के लिए 60 रनों की नाबाद साझेदारी कर संघर्षरत हैं। मप्र अभी भी 174 रन पीछे है। इससे पहले मुंबई की पहली पारी 371 रनों पर खत्म हुई।
जलज, आदित्य फेल हो गए : मुंबई को 371 पर रोकने के बाद मप्र का स्कोर 20 रन तक हीं पहुंचा था और ओपनर जलज सक्सेना (5) और आदित्य श्रीवास्तव (10) पैवेलियन लौट गए। रजत पाटीदार (33 रन, 115 गेंद) ने नमन ओझा के साथ तीसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी कर मप्र को शुरुआती झटकों से उबारा। रजत को इकबाल अब्दुल्ला और कप्तान देवेंद्र बुंदेला को अभिषेक नायर लौटाकर म.प्र. की मुसीबतें बढ़ा दी।
फिर हरप्रीत सिंह (36) को बीएस संधू ने आउट कर म.प्र. को पांचवां झटका दे डाला।
स्कोर बोर्ड