अवभ्रत स्नान से पहले देशी-विदेशी नाचे
होमाथेरेपीगोशाला में छह दिनों से चल रहे अतिरात्र सोमयज्ञ में रविवार को पूर्णाहुति दी गई। यजमान पंडित अचल आप्टे के सान्निध्य में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ पूर्णाहुति संपन्न हुई। श्री आप्टे ने सप|ीक ब्राह्मणों के साथ सोमवल्ली रस गाय के शुद्ध घी की आहुति डाली। यज्ञशाला के बाहर देशी-विदेशी मेहमानों के साथ ब्राह्मणजनों ने ढोल-ढमाकों के साथ नृत्य किया। अभय परांजपे सर्वजीत परांजपे सहित राजेश पाटीदार, संजय पाटील डॉ. शैलेंद्र शर्मा उपस्थित थे।
स्नान से पहले मेहमानों के साथ नृत्य करते श्रद्धालु।