समाज सरकार एक सिक्के के दो पहलू
समाजऔर सरकार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जब समाज एक साथ बैठता है तो नए विचार सामने आते हैं। सारी बाधाएं स्वत: ही समाप्त हो जाती हैं। महाराष्ट्रीयन अहिर स्वर्णकार समाज के नवनिर्मित सोनारवाड़ा भवन लोकार्पण अवसर पर स्वर्णकार कॉलोनी में विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने बतौर मुख्य अतिथि यह बात कही। उन्होंने कहा समाजों से ही सरकार का सरोकार है। बेहतर समाज की रचना के लिए सरकार ने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर समाज को उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर करते हुए सामाजिक तौर पर योजनाओं का निर्माण किया है। उन्होंने चारों और बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। अध्यक्षता कर रहे नपाध्यक्ष विपिन गौर ने समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि जब भी जैसी जरूरत होगी, समाज की बेहतरी के लिए प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान नपा उपाध्यक्ष कन्हैया कोठाने, भाजपा महामंत्री कांशीराम पाटीदार, समाज अध्यक्ष डॉ. शरद दिंडोरकर, पार्षद लक्ष्मण इंगले, राजेंद्र पटेल आदि मौजूद थे।
समाज के नवनिर्मित सोनारवाड़े में संत नरहरि महाराज की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर महाराजश्री की महाआरती भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में समाज उपाध्यक्ष विनायक दिंडोरकर, सचिव राजेश वानखेड़े, सह-सचिव अशोक दिंडोरकर, संरक्षक सुरेश अधिकार, कोषाध्यक्ष हेमेंद्र वडनेरकर, किरण अधिकार, प्रदीप भामरे, सुनील भामरे, शुभम भामरे, प्रथम भामरे, नितीन दिंडोरकर आदि मौजूद थे।