पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतगणना के बाद जीत का जश्न

मतगणना के बाद जीत का जश्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाटी | पंचायतचुनाव के दूसरे चरण के तहत विकासखंड के जनपद और जिला पंचायत सदस्यों के मतों की गणना रविवार सुबह 7.30 बजे उत्कृष्ट विद्यालय में हुई। विकासखंड के 20 जनपद सदस्य और 2 जिला पंचायत सदस्यों के मतों की गणना की गई। जो सुबह 11 बजे तक चली। जैसे परिणाम सामने आते गए लोग जीत मनाते दिखाई दिए। स्कूल प्रांगण में मौजूद लोगों ने जीत के बाद ढोल-ताशे आतिशबाजी कर खुशी जताई। इसमें जवसिंह मुजाल्दे ने 7 हजार मतों से जीत कर जिला पंचायत पद पर वार्ड क्रमांक 4 में अपना परचम लहराया। पाटी सरपंच पद पर बंजारीबाई पति सुरसिंह ने 21 मतों से जीत कर दोबारा बाजी मारी। गीता चौहान ने 600 मतों से चुनाव जीतकर जिपं सदस्य पद पर वार्ड 3 से अपना झंडा लहराया। रितेश पंवार जनपद पंचायत पाटी क्षेत्र क्रमांक 13 से 800 मतों से जीत हासिल की। जीत के सभी आंकड़े प्रत्याशियों के अनुसार बताए गए।