अधिकृत घोषणा अभी बाकी, जुलूस निकाला
परिणाम जानने मतगणना स्थल पर लगी भीड़
पंचायतचुनाव के दूसरे चरण के तहत जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य के मतों की गणना रविवार को शासकीय उत्कृष्ट स्कूल में हो गई। सारणीकरण अधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी।
रविवार सुबह स्ट्रांग रूम को खोलकर ईवीएम निकाली गई। स्कूल के तीन कमरों में 25 टेबलों पर मतों की गिनती शुरू हुई। उम्मीदवार, एजेंट कार्यकर्ता हर राउंड के बाद मतों को जोड़कर हिसाब लगा रहे थे। दोपहर तक स्थिति स्पष्ट हो गई। जिला पंचायत के 4 में से तीन वार्ड में कांग्रेस समर्थित और 1 पर भाजपा समर्थित को जीत मिली। कांग्रेस समर्थित ग्यारसीलाल रावत, लता ग्यारसीलाल रावत, सुभद्रा सुखलाल परमार और भाजपा समर्थित विकास आर्य विजयी रहे। मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। परिसर में बिना पास के किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। प्रेक्षक पीएस बग्गा सहित अपर कलेक्टर, एसडीएम, स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर आरएस शुक्ला ने निरीक्षण किया। हजारों समर्थक मतगणना स्थल के बाहर खड़े होकर परिणाम का इंतजार कर रहे थे। मतगणना खत्म होने पर बाहर निकले विजयी उम्मीदवारों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। जनपद सदस्यों का सारणीकरण और परिणाम की घोषणा 27 को ब्लॉक मुख्यालय तथा जिला पंचायत के सदस्यों का सारणीकरण और परिणाम की घोषणा 28 को जिला मुख्यालय पर होगी।
विकासखंड के 25 वार्ड के जनपद सदस्यों की जीत को लेकर दोनों पार्टियों के अलग-अलग दावे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखलाल परमार के अनुसार पार्टी समर्थित 16 उम्मीदवार जीते हैं। वहीं सुनील अग्रवाल के अनुसार भाजपा समर्थित 13 को जीत मिली है।
परिणामसे मिला सबक
भाजपाप्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया अतिआत्मविश्वास हार का कारण रहा। इससे सबक लेकर आगामी रणनीति बनाएंगे। जनता का फैसला सर्वोपरि है। जिला पंचायत के परिणाम चौंकाने वाले रहे। आशा के विपरीत जनमत सबक है। हार के कारणों की समीक्षा करेंगे। प्रारंभिक तौर पर अति आत्मविश्वास तथा लंबे समय से कर्मचारियों का एक स्थान पर बने रहकर कार्य के प्रति लापरवाही बरतना पराजय का मुख्य कारण है। यह किसी एक व्यक्ति की नहीं पाटी की पराजय।
कांग्रेसियोंने निकाला जुलूस
मतगणनाके बाद ग्यारसीलाल रावत और सुभद्रा परिवार के समर्थक अलग-अलग जुलूस के रूप में निकले। बाद में जुलूस एक हो गया। कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए और आतिशबाजी भी की। इस दौरान कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पंचायत चुनाव के परिणाम जानने के लिए पाटी में मतगणना स्थल के बाहर लगी लोगों की भीड़।
मतगणना के बाद विजयी मुद्रा में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता।