- Hindi News
- आखिरी मिनट में कप्तान की पेनल्टी किक से बड़वानी को मिली जीत
आखिरी मिनट में कप्तान की पेनल्टी किक से बड़वानी को मिली जीत
आखिरी मिनट में कप्तान की पेनल्टी किक से बड़वानी को मिली जीत
खरगोन| उत्कृष्टविद्यालय मैदान पर रविवार को एक दिनी खरगोन-बड़वानी डिवीजनल फुटबॉल स्पर्धा हुई। इसमें खरगोन-बड़वानी जिले की चार टीमों के 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला बड़वानी अंजड़ के बीच हुआ। मुकाबले के आखिरी एक मिनट में परिणाम आया। पेनल्टी किक से बड़वानी ने 1-0 से जीत दर्ज की। कप्तान लालू मायरिया ने गोल कर टीम को जिताया। स्पर्धा संयोजक सिद्धीक खान ने बताया पहला मैच दोपहर 12 बजे खरगोन स्पोर्टिंग जूनियर और अंजड़ के बीच हुआ। इसमें अंजड़ 1-0 से जीता। दूसरा मैच दोपहर 2 बजे खरगोन स्पोर्टिंग सीनियर और बड़वानी के बीच हुआ। इसमें बड़वानी 1-0 से जीता। शाम 5 बजे फायनल मुकाबला अंजड़-बड़वानी के बीच हुआ। एक टीम में 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था।
येरहे बेस्ट प्लेयर- श्रीखान ने बताया बेस्ट गोलकीपर अवॉर्ड खरगोन स्पोर्टिंग जूनियर के जैद जाहिद खान, बेस्ट मिडफिल्डर बड़वानी के लालू मायरिया, बेस्ट िडफेंडर खरगोन स्पोर्टिंग सीनियर के अमितेष मिश्रा और बेस्ट फॉरवर्ड अंजड़ के फरहान मंसूरी को दिया गया। इस दौरान आदिवासी विकास विभाग क्रीड़ा अधिकारी योगेश वाघ, कोच विजय पाटील, वरिष्ठ खिलाड़ी लतीफ खान, नमन चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। संचालन बड़वानी कोच देवेंद्र जोशी ने किया। रेफरी अब्दुल समद शेख, अंकुर तिवारी, निखिल कुशवाह, विपुल भावसार तस्लीम खान रहे।