बुजुर्ग ने लगाई फांसी, मर्ग कायम
बुजुर्ग ने लगाई फांसी, मर्ग कायम
बड़वानी | पाटीथाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। घटना रात 12 से सुबह 6 बजे के बीच की है। इकाराम पिता कांज्या (58) निवासी लिंबी ने खेत में स्थित पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक इकाराम के बेटे जैमालसिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उसने पुलिस को बताया रविवार सुबह घर में जब पिता नहीं दिखे तो उन्हें आसपास खेत में तलाश की गई। खेत पहुंचे तो पेड़ पर उन्हें लटका पाया। पुलिस ने परिजनों से चर्चा के आधार पर इकाराम का मानसिक संतुलन खराब होने की बात कही है।