पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़वानी के चंद्रशेखर ड्रा से जीते

बड़वानी के चंद्रशेखर ड्रा से जीते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहकारिताचुनाव में 15 में से 13 संचालक भाजपा के गए हैं। कांग्रेस एक सीट जीतकर सिर्फ खाता ही खोल पाई। ड्रा रहे एक मुकाबले में जरूर कांग्रेस का भाग्य चमका। इस तरह कांग्रेस के दो संचालक विजयी हुए। बुधवार को 15 में से 10 संचालकों के भाजपा के पक्ष में निर्विरोध आने के बाद शेष पांच संचालकों के लिए मतदान हुआ। इसमें उम्मीद के मुताबिक तीन पर भाजपा दो पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव के फुफेरे भाई कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भूपेंद्र यादव कांटे की टक्कर के बाद भाजपा के प्रतिद्वंद्वी शांतिलाल पाटीदार से एक वोट से हार गए हैं। भाजपा के 13 कांग्रेस के दो संचालक बने हैं। अध्यक्ष का चुनाव 30 सितंबर को होगा।

ड्रामें चमका भाग्य, राहत मिली

बड़वानीक्षेत्र के परिणाम रोचकता लिए आए। इसमें कांग्रेस के चंद्रशेखर वेडूराम कमलेश नबा के बीच मुकाबला 4-4 से बराबरी पर रहा। महज एक सीट जीतकर सिर्फ खाता पाए कांग्रेसियों को अब भाग्य भरोसे थे। ड्रा में चंद्रशेखर का भाग्य चमका। उन्हें विजेता घोषित किया। कांग्रेसियों को मामूली राहत मिली।

अकेले में मीटिंग

जीतके बाद भाजपा कार्यालय में संचालकों का जोरदार स्वागत किया गया। यहां चुनाव प्रभारी बाबूसिंह रघुवंशी ने कहा ऐतिहासिक जीत भाजपा के कार्यों कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। अगले चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह से सुपड़ा साफ कर सभी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में भाजपा के प्रतिनिधि बने। कार्यक्रम बाद विजयी संचालकों की बंद कमरे में मीटिंग ली गई। कार्यक्रम के दौरान संगठन मंत्री शैलेंद्रसिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष बैंक संचालक रणजीतसिंह डंडीर, मीडिया प्रभारी मोहन जायसवाल, बड़वानी जिलाध्यक्ष एस.वीरा स्वामी, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भगवानसिंह सोलंकी, प्रकाश र|पारखी आदि मौजूद थे।

ऐसेरहे परिणाम

कसरावद-बड़वाहक्षेत्र से भाजपा के बलिराम सीताराम ने कांग्रेस के सौभागसिंह गंगाराम को 8 वोट, भीकनगांव भाजपा के सत्येंद्रसिंह अर्जुनसिंह ने संजय गणपति को 10 वोट, गोगावां में कांग्रेस के भूपेंद्र यादव को भाजपा के शांतिलाल पाटीदार ने 1 वोट, महेश्वर में कांग्रेस के नारायण गणेश ने भाजपा के नितिन भगवान को 2 वोट से हराया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीतसिंह डंडीर ने सहकारिता चुनाव में हुई जीत को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कह