मोटर पंप चुराने वाले 4 गिरफ्तार
नगरके पास बुदी से पिछले दिनों कुएं से मोटर पंप चुराकर ले जाने के मामले में चार आराेपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पाटी पुलिस के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात में रेमसिंह पिता गर्दन निवासी मोरिया फलिया के खेत में कुएं पर लगी 5 हार्स पॉवर की मोटर अज्ञात बदमाशों ने चुरा ली थी। रेमसिंह ने शनिवार को पाटी थाने पर मामला दर्ज कराया।
बुधवार को मुखबिर की सूचना पर बुदी कातर माता बयड़े पर दोपहर 3 बजे पकड़ कर पाटी थाने लाया गया। यहां पर पाटी थाना प्रभारी ने आरोपियों से पूछताछ में आरोपियों ने मोना पिता सरपिटा बारेला (28), दिलीप पिता कोटवाल बारेला (30), टीकाराम पिता लोहारीया बारेला (20) तीनों निवासी बुदी एवं गणेश पिता राजाराम बारेला (22) निवासी कुक्षी बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 हार्स पॉवर का मोटर पंप जब्त किया है।
मोटरपंप के साथ पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी।