- Hindi News
- पाटी में बालिकाएं सीख रही आत्मरक्षा के गुर
पाटी में बालिकाएं सीख रही आत्मरक्षा के गुर
पाटी में बालिकाएं सीख रही आत्मरक्षा के गुर
पाटी|आत्मरक्षा प्रशिक्षणकेवल बालिकाओं के आत्मरक्षा में वृद्धि करता हैं बल्कि विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने में सक्षम भी बनाता है। इसी उद्देश्य से स्थानीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में अध्ययनरत बालिकाओं को कराते सिखाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। इससे बालिकाएं खुद अपनी आत्मरक्षा कर सकेगी। संस्था के प्राचार्य श्री बीएल पंवार ने बताया जिला शिक्षा अधिकारी बड़वानी के निर्देश पर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा योजनांतर्गत बालिकाओं को पढ़ाई के साथ-साथ प्रशिक्षण के भी निर्देश प्राप्त हुए है। शाला स्तर पर प्रशिक्षक वैष्णवी भावसार संस्था में दो पीरियड में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे रही है।