पेज 1 के शेष
प्लान-बीभी तैयार : यानका मुख्य इंजन 1992 से लेकर अब तक दो दर्जन से ज्यादा मौकों पर ठीक से काम कर चुका है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगल की कक्षा में प्रवेश के दौरान अगर कुछ गड़बड़ होती भी है तो प्लान-बी तैयार है। इसके तहत आठ छोटे थ्रस्टर फायर किए जाएंगे, जो यान को मंगल की कक्षा में ले जाएंगे।
डॉक्टरोंको...
फैक्ट्रियोंमें महिलाएं भी कर सकेंगी नाइट शिफ्ट में काम : प्रदेशमें अब फैक्ट्रियों में नाइट शिफ्ट में महिलाएं भी काम कर सकेंगी। इसके लिए कारखाना अधिनियम 1948 में संशोधन किया जाएगा। इससे प्रमुख रूप से टैक्सटाइल और गारमेंट्स से संबंधित फैक्ट्रियों में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।
फैक्ट्रियों में नाइट शिफ्ट में कारखानों में काम करने को मंजूरी इस शर्त पर दी है कि उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी फैक्ट्री प्रबंधन की रहेगी। उन्हें घर से कार्य स्थल तक लाने और वापस छोड़ने की जिम्मेदारी भी नियोजक की रहेगी। मंत्रिपरिषद ने अगले माह इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चलते मंत्रिपरिषद ने बीस तरह के श्रम से संबंधित कानूनों में व्यापक फेरबदल को सैद्धांतिक सहमति दी है।