पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24 घंटे में जोड़े 8 गांवों के बिजली कनेक्शन

24 घंटे में जोड़े 8 गांवों के बिजली कनेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वानी. पाटीब्लॉक के 8 गांवों के कनेक्शन शनिवार रात तक फिर से जोड़ दिए गए। शुक्रवार को ब्लॉक के 40 गांवों में बिजली कनेक्शन काटने की शिकायत को लेकर गांव के लोग विधायक रमेश पटेल के साथ बिजली कंपनी ऑफिस पहुंचे थे। ईई के.एल. पटेल ने उन्हें कनेक्शन जोड़ने का भरोसा दिलाया था। ईई ने बताया शुक्रवार शाम से ही लोगों को बिल जमा करने की समझाइश दी जा रही है। शनिवार रात तक 40 में से 8 गांवों के बिजली कनेक्शन जाेड़ दिए गए हैं। एक दिन में करीब 50 हजार रुपए से ज्यादा के बिल जमा हो गए हैं। काटे हुए कनेक्शन जोड़ने में अफसरों के पसीने छूट रहे हैं। उनका कहना है कि कंपनी के नियम अनुसार तो ऐसे कनेक्शन जोड़े ही नहीं जा सकते जिनके बिल बकाया हो। फिर भी दबाव के चलते थोड़ी-बहुत राशि जमा करने पर कनेक्शन जोड़ना पड़ रहे हैं। यही कारण है कि अफसर गांव से लेकर फलियों तक में दस्तक देने पहुंच रहे हैं।