पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्कृत में भी है रोजगार के अवसर

संस्कृत में भी है रोजगार के अवसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संस्कृत में भी है रोजगार के अवसर

बड़वानी. पीजीकॉलेज में शनिवार हिन्दी एवं संस्कृत भाषा में रोजगार के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता प्रशिक्षक समूह सदस्य प्रेरणा पाटील कॅरियर डॉ. मधुसूदन चौबे ने विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। प्रेरणा ने बताया स्कूल कॉलेज में संस्कृत भाषा में शिक्षकों के कई पद खाली पड़े हैं। इन पदों पर भविष्य में भर्ती होगी। हिन्दी संस्कृत भाषा में आप लेखक, अनुवादक, व्याख्याता, प्राध्यापक पद पर नियुक्ति पा सकते हैं। प्रशासनिक सेवा परीक्षाओं में भाषाई ज्ञान होना जरूरी है। वहीं राज्य लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में स्केलिंग में हिन्दी और संस्कृत दोनों भाषा में लाभ मिलता है। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रशिक्षक समूह सदस्य उपस्थित थे।