पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीरा को मिली बकरी, दो घंटे में मोबाइल लॉकेट चोर भी पकड़ाए

मीरा को मिली बकरी, दो घंटे में मोबाइल-लॉकेट चोर भी पकड़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कचहरी रोड पर भारतसिंह दसौंधी के घर से तीन मोबाइल चोरी हुए। पुलिस ने दो घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया।

कचहरी रोड पर राहुल कुमरावत की होटल में से एक सोने की गणेशजी की लॉकेट और 10 हजार रुपए चोरी हुए। पुिलस ने आरोपी को 2 घंटे में गिरफ्तार कर लिया था।

मीरा पति रमेश बारेला अपने गांव पाटी से अंजड़ जाने के लिए घर से निकली। बड़वानी बस स्टैंड पर उतरने से ठीक पहले उसने देखा कि पीछे की सीट पर तातू निवासी टांगड़ा उसकी बकरी रानी को लेकर बैठा है। मीरा को यह समझने में देर नहीं लगी की जैसे ही वह घर से निकली वैसे ही उसकी बकरी चोरी कर तातू बस में सवार हो गया है। उसने बड़वानी बस स्टैंड पर उतरने के बाद बस कंडक्टर और क्लीनर को बताया उन्होंने तातू को बकरी के साथ शहर कोतवाली पहुंचा दिया। बकरी मीरा के हवाले कर दी गई।

घर से तीन मोबाइल चोरी, गिरफ्तार

होटल में सोने का लॉकेट चोरी

इधर, मालकिनबैठी थी आगे और उसकी बकरी चोरी कर बैठा था पीछे

भास्कर संवाददाता| बड़वानी

चोरीके तीन मामलों में पुलिस के हाथ कामयाबी लगी है। तीनों मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो वारदात कचहरी रोड पर हुई। जबकि तीसरी चोरी पाटी में हुई थी जिसकी बरामदगी बड़वानी में कर ली गई। कचहरी रोड पर हुई दोनों चाेरियों के पकड़े गए आरोपी पहले भी चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।

सोमवार सुबह कचहरी रोड पर लोग हैरान रह गए। एक मकान और एक होटल में चाेरी से भीड़ लग गई। होटल में पीछे के हिस्से से घुसकर नकदी एक प्रतिमा ले भागे। वहीं मकान में छत के रास्ते दाखिल हुए और तीन मोबाइल चुरा लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तफतीश शुरू की।

इसलिएआए पकड़ में-पुलिस केअनुसार उदिया पिता रूपसिंह िभलाला (20) आनंद पिता दिलीप कुशवाह (22) पर पहले भी मोबाइल चोरी के केस दर्ज थे। दो-तीन दिन पहले ही दोनों जेल से छूटकर आए थे। इसलिए आशंका हुई। उन्हें पकड़कर तलाशी ली तो मोबाइल बरामद हो गए। उन्होंने दोनों चोरियों की बात कबूल कर ली है।