पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान समय से पहले यूरिया खाद संस्था से ले लें, समस्या नहीं आएगी : पाटील

किसान समय से पहले यूरिया खाद संस्था से ले लें, समस्या नहीं आएगी : पाटील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आपअपनी आवश्यकनुसार समय से पहले यूरिया खाद संस्था से प्राप्त कर संग्रहित कर लंे ताकि आने वाले समय में खाद की आवश्यकता पर आपको इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आपको खाद पर ब्याज लगता नहीं है समय रहते खाद को उपयोग में ले सकते हैं। किसानों को खाद की कमी की परेशानी नहीं झेलना पड़ेगी। परंपरागत खेती से हट कर कुछ ऐसी खेती भी करें ताकि कम समय में आप अपनी उपज अधिक पैदा करें। इससे किसानों को अधिक लाभ होगा।

कृषि उपज मंडी के प्रांगण में सोमवार दोपहर 2 बजे आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित पानसेमल की वार्षिक साधारण सभा में समिति के अध्यक्ष भीकाजीराव पाटील ने यह बात कही। बैठक में वर्ष 2013-14 में 10 करोड़ 51 लाख 43 हजार 337 रुपए का ऋण किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज की दर पर योजनाओं के माध्यम से वितरण किया। इसमें 9 करोड़ 59 लाख 42 हजार 862 रुपए की वसूली कर संस्था में जमा की गई। संस्था को इससे 31 लाख 11 हजार 371 रुपए का शुद्ध लाभ हुआ। इसमें संस्था के पास 3 हजार सदस्यों की संख्या है। इस दौरान संस्था के संचालक मंडल सदस्य गंगाबाई भंडारी, सकरीया जाधव, कांतीलाल जाधव, कृष्णा पाटील, लीलाबाई खेरनार, प्रभु रामोड़े, दिनकरराव शितोले, चंपालाल नावडे, सुनिल सुक्ला, संस्था के बैंक शाखा प्रबंधक नरेंद्र तिवारी, पंकज शाह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सहकारिता अध्यक्षों के चुनाव होने के कारण आचार संहिता के चलते किसी भी प्रकार के नए प्रस्ताव पारित नहीं किए गए। इस साधारण सभा में 400-500 सदस्य उपस्थित हुए।

>वर्ष 2013-14 के लेखा पत्रक, आय-व्यय पत्रक, नफा पत्रक नुकसान पत्रक, व्यापारी पत्रक एवं लेन देन पत्रकों के बाद विचार एवं स्वीकृति

>संस्था के वर्ष 2014-15 के लिए तैयार किए गए प्रस्तावित अनुमानित बजट का अवलोकन एवं स्वीकृति।

>वर्ष 2012-13 के अंकेक्षण तामिली प्रतिवेदन पर विचार एवं स्वीकृति विषयक।

>संस्था के वर्ष 2014-15 के लेखाओ के अंकेक्षण के लिए संपरीक्षक की नियुक्ति करने के लिए विचार एवं स्वीकृति।

>संचालक मंडल एवं उनके परिवार की ओर ऋण बकाया का वाचन।

इन विषयों पर हुई चर्चा

सभा में शामिल संस्था के सदस्य और अन्य।