दूधमुंहे बच्चे को पिता से मां को दिलाया
छ:माह का बच्चा 15 दिन से पिता के पास था। मां ने न्यायालय से गुहार लगाई। सर्च वारंट जारी होने के बाद पुलिस पिता को बच्चे सहित न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने पिता के सुपुर्द कर दिया।
पति-प|ी के विवाद के बाद 15 दिन पहले झोपाली के नवाड़ फलिया निवासी देवीसिंह परिजन पुत्र को मां बायसाबाई से छीन ले गए थे। इस पर महिला ने अधिवक्ता राजेंद्र पाटीदार के माध्यम से न्यायालय में आवेदन देकर बच्चे को दिलाने की गुहार लगाई। न्यायालय ने सर्च वारंट जारी किया। ग्रामीण थाना पुलिस झोपाली पहुंची। यहां से पिता बच्चे को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दूधमुंहे बच्चे की अभिरक्षा मां को दी।
खेतोंमें भागते रहे परिजन - शनिवारको सर्च वारंट जारी होने के बाद एएसआई कुशवाह प्रधान आरक्षक विवेक शर्मा बच्चे को लेने सोमवार दोपहर को झोपाली गए। बच्चा दादा सीकू दादी सीकू के कब्जे में था। पुलिस को देख दोनों बच्चों को खेतों में लेकर इधर-उधर भागते रहे। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने पिता को पकड़कर न्यायालय में पेश किया।