- Hindi News
- कबूतर से क्लिक तक बदले संचार सिस्टम की विद्यार्थियों को दी जानकारी
कबूतर से क्लिक तक बदले संचार सिस्टम की विद्यार्थियों को दी जानकारी
एसबीएन पीजी कॉलेज में कॅरियर सेल ने ई-मेल : निर्माण एवं उपयोग विषय पर कार्यशाला रखी। प्रशिक्षक समूह के सदस्य अंतिम मौर्य ने विद्यार्थियों को कबूतर से क्लिक सिस्टम तक बदले संचार माध्यमों की जानकारी दी। श्री मौर्य ने बताया इलेक्ट्रानिक मेल मैसेज भेजने का प्रभावी विश्वव्यापी माध्यम है। इससे टेक्स्ट, फोटो, ऑडियो, वीडियो को दुनिया के किसी भी कोने में बहुत कम खर्च पर कुछ सेकंड में भेज सकते है।
उन्होंने ई-मेल के महत्व पर विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारी दी। कॅरियर काउंसलर डॉ. मधुसूदन चौबे ने बताया आधुनिक तकनीक के दौर में अब लोग डाक या कूरियर से संदेश भेजने की संख्या कम हो रही है। मैसेजिंग के लिए ई-मेल सबसे बेहतर साधन है। पहले संदेशों के आदान-प्रदान में कबूतर का उपयोग होता था। अब माउस की एक क्लिक पर यह कार्य संभव हो गया है। कार्यशाला में प्रेरणा पाटील, मनीषकुमार सिंह, जयप्रकाश सोलंकी, शताब्दी अगल्चा, माधव देवके सहित करीब 500 विद्यार्थी मौजूद थे।
विद्यार्थियों को संचार सेवाओं की जानकारी देते प्रशिक्षक अंतिम मौर्य।