पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुएं से किशोरी का शव मिला, पंचनामा

कुएं से किशोरी का शव मिला, पंचनामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर से 7 किमी दूर जामली में शनिवार शाम खेत स्थित कुएं में किशोरी का शव मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। शनिवार को जामली स्थित कुएं में गांव की 15 साल की किशोरी का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर एसडीओपी मानसिंह ठाकुर ग्रामीण थाना प्रभारी आरआर पाटीदार पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। शाम 4 बजे पहुंचकर शव निकाला गया। सिविल अस्पताल में पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार किशोरी का किसी युवक से प्रेम प्रसंग था। कुछ दिनों से किशोरी लापता थी। शनिवार को शव कुएं में मिला।

मौके पर एसडीओपी मानसिंह ठाकुर सहित अन्य पंचनामा बनाते हुए।