केरल ने मप्र के खिलाफ हासिल की बढ़त
इंदौर | मेजबानकेरल ने मध्यप्रदेश को पहली पारी में 165 रन पर समेटकर 27 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। मैच के दूसरे दिन मप्र ने पहली पारी में 64 ओवर में 165 रन बनाए। अभिषेक मोहन ने 5 और फबिद अहमद ने 4 विकेट लिए।
रजत पाटीदार ने 53 रनों की पारी खेली। केरल ने दूसरी पारी में 48 ओवर में 3 विकेट पर 115 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 142 रन कर ली। राहुल ने 47 रन बनाए। कुलप्रीत सिंह पन्नू ने तीनों विकेट लिए।