पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक की पिटाई के मामले में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

शिक्षक की पिटाई के मामले में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निमरानी में कृमिनाशक पीने के बाद बच्चों की बिगड़ी थी तबीयत

भास्करसंवाददाता| कसरावद

निमरानीगांव में कृमिनाशक दवा पीने से बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद पालक द्वारा शिक्षक की पिटाई करने से नाराज शिक्षकों ने एसडीएम के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार हुकुमसिंह निगवाल को सौंपा। शिक्षकों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अध्यापक संघ के संजय पटेल ने बताया मंगलवार को निमरानी के प्रावि बेडीपुरा मे कृमिनाशक दवाई िपलाने के बाद छह बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। शिक्षकों द्वारा तत्काल उनका उपचार करा लिया गया था। इसके बावजूद पालक द्वारा शिक्षक जगदीश सैते की पिटाई कर दी। घटना से शिक्षकों मे काफी रोष है।

शिक्षकों ने मांग की है दवा का सेवन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से ही कराया जाए। इस अवसर पर शिक्षक संघ के अरूण यादव, राजेन्द्र सिंह तंवर, दिलीप दुबे, अजय कर्मा, महेश सेते, टीकम मंडलोई, गजराजसिंह चौहान, सुरेन्द्र तिरोले, शिवराम आर्य, रामनारायण यादव, अशोक महाजन, रमेशचंद्र कर्मा, चम्पालाल, जगेश वर्मा हेमेन्द्र पाटीदार उपस्थित थे।