शिविर : 55 बच्चों का किया परीक्षण
पाटी | विकासखंडपाटी के ग्राम वेरवाड़ा में सुपोषण स्नेह शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण महिलाओं को नक्शे विभिन्न कलर के माध्यम से किस घर के बच्चे कितने कुपोषित है। इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर के दौरान 55 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इसमें से एक बच्चे को एनआरसी में भर्ती कराया गया जबकि 13 बच्चों को सीआरसी में रखा गया। शिविर के दौरान पर्यवेक्षक उमा आर्य, कमला सस्ते ने महिलाओं को स्वच्छता की जानकारी दी। पोषण सहयोगिनी ने माताओं को पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी।