पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात दिन मंे अतिक्रमण नहीं हटाया तो चक्काजाम करेंगे

सात दिन मंे अतिक्रमण नहीं हटाया तो चक्काजाम करेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीभूमि पर अतिक्रमण को लेकर भारत रक्षा मंच के सदस्यों ने बुधवार रोष जताया। उन्होंने कलेक्टाेरेट पहुंचकर नारेबाजी की। सदस्यों ने पाटी रोड स्थित धार्मिक स्थल के पास एक अन्य वर्ग ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम के नाम संयुक्त कलेक्टर एसपीएस चौहान को आवेदन देकर कहा 7 दिन में अतिक्रमण नहीं हटा तो रैली चक्काजाम किया जाएगा।

संगठन के जिला संयोजक अभिषेक शर्मा जिला संगठन मंत्री राजेश राठौर ने बताया पाटी रोड स्थित धार्मिक स्थल के पास अन्य वर्ग द्वारा पक्का निर्माण कर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इसे हटाने के लिए पहले भी कई बार नगर पालिका सीएमओ को अावेदन दिया था। नपा सीएमओ कुशलसिंह डोडवे ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक संबंधित लोगों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की। ही इस ओर नपा अफसरों ने ध्यान दिया। वहीं पिछले दिनों शहर के एक अन्य क्षेत्र में दूसरे वर्ग के धार्मिक स्थल को हटाने निर्माण नहीं कराने को लेकर लोगों अफसरों में विवाद भी हुआ था। उन्होंने बताया अतिक्रमण नहीं हटाने से लोगों में अफसरों के भेदभाव की छवि बन रही है। वहीं अफसर शहर में छोटे व्यापारियों गरीबों को बलपूर्वक हटाने में लगे हैं। उन्होंने एसडीएम दीपक आर्य के नाम संयुक्त कलेक्टर श्री चौहान को आवेदन सौंप पाटी क्षेत्र से सात दिन में अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर रैली, धरना, चक्काजाम घेराव से अफसरों की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस दौरान चेतन जादव, नर्मदाशंकर मांडले, बबलू निमत्रे, रितिक भरसाकले, पियूष मोदी, ललित सेन, यश वर्मा, राहुल वर्मा सहित बड़ी संख्या में मंच सदस्य मौजूद थे।

संयुक्त कलेक्टर एसपीएस चौहान को ज्ञापन देते भारत रक्षामंच के सदस्य।