कलश यात्रा निकालकर स्थापना की
मां नर्मदा हिंदू सम्मेलन को लेकर ग्रामीणों क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। शनिवार को बाजड़ में धर्म रक्षा समिति के सदस्यों ने मां नर्मदा कलश की यात्रा निकाल कर स्थापना की गई। जुलवानिया खंड संयोजक विजय गौरे ने बताया बाजड़ में ढोल ताशों के साथ मां नर्मदा कलश यात्रा निकाली गई। कलश के साथ ग्राम रज, ग्राम गंगा की स्थापना खेड़ापति हनुमान मंदिर में की गई। कलश स्थापना के बाद नर्मदा आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। तहसील प्रभारी सचिन सैते, सुरेश गौरे, जगदीश अटूटे, हरिओम गौरे, जीवन मंडलोई, अनिल रावत, खन्नु मुजाल्दे, सुनील खन्ना, प्रवीण गौरे, दीपक सोलंकी सहित मातृशक्ति मौजूद थी।
आज निकलेगी कलश यात्रा
पाटी.मांनर्मदा के तट पर हिंदू सम्मेलन पर नगर में रविवार को मां नर्मदा कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के लिए धर्म रक्षा समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को श्री सांई संत निवास धर्म शाला में बैठक रख कर निमंत्रण दिए गए। कलश यात्रा श्रीराम मंदिर प्रांगण से सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जो मुख्य मार्गों से होते हुए नगर के श्रीसांई मंदिर में कलश यात्रा का समापन किया जाएगा।
कलश स्थापना के बाद नर्मदा आरती कर प्रसादी बांटी
नर्मदा कलश यात्रा
मां नर्मदा कलश की स्थापना करते समिति सदस्य।