पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली के मुद्दे पर विधायकांे ने घेरा अपनी ही सरकार को

बिजली के मुद्दे पर विधायकांे ने घेरा अपनी ही सरकार को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभामें मंगलवार को प्रश्नकाल में सत्ता पक्ष के विधायकों ने ही बिजली के मुद्दे पर सरकार को घेर लिया। खास तौर से खराब ट्रांसफार्मर बदले जाने में होने वाली देरी को लेकर विधायक नाराज थे। सारंगपुर विधायक कुंअर जी कोठार ने आरोप लगाया कि बिजलीकर्मी ट्रांसफार्मर बदलने और सुधारने के लिए रुपयों की मांग करते हैं। पचास प्रतिशत से कम वसूली पर बिजली कनेक्शन काटे जाने को लेकर सारंगपुर विधायक मुरलीधर पाटीदार ने कहा कि जिन बच्चों के मां-बाप ने बिजली बिल जमा कर दिया है, हम उन्हें क्या जवाब दें।

बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने ट्रांसफार्मर बदलने में होने वाली देरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि गेहूं के साथ घुन नहीं, बल्कि घुन के साथ गेहूं पिस रहा है। सुरखी विधायक पारुल साहू ने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र के विद्युत केंद्रों का निरीक्षण किया तो वहां कई अनियमितताएं मिलीं थीं। सत्ता पक्ष के विधायकों के इन आरोपों का कांग्रेस विधायकों ने भी समर्थन किया। कांग्रेस विधायकों मुकेश नायक, सुंदरलाल तिवारी, जीतू पटवारी आदि ने आरोप लगाया कि ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्मर नहीं बदलने के कारण किसानों और अन्य लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऊर्जा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विधायकों को संतुष्ट करने की कोशिश की, लेकिन विपक्षी विधायकों ने वॉक आउट कर दिया।

कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के एक प्रश्न के जवाब में ऊर्जा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि प्रदेश के हाइडल और थर्मल पॉवर प्लांटों से लगभग 4000 मेगावाट बिजली मिल रही है। बिजली की अधिकतम मांग लगभग 6500 से 9500 मेगावाट है।





शेष बिजली के सेंट्रल सेक्टर, निजी क्षेत्र, पॉवर बैंकिंग और अन्य स्रोतों से ली जा रही है।



सिंगाजी में कोयले की खपत सबसे ज्यादा

प्रदेश में कम कोल खपत कर ज्यादा बिजली उत्पादन के दावों के साथ खंडवा में स्थापित श्री सिंगाजी सुपर थर्मल पावर प्लांट खरा नहीं उतरा है। कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के एक प्रश्न के लिखित जवाब में ऊर्जा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि प्लांट को चालू वित्तीय वर्ष के जून से अक्टूबर माह के बीच कुल 128680 मीट्रिक टन कोयला सप्लाई किया गया। प्लांट की एकमात्र 600 मेगावाट की यूनिट आधे लोड पर चल रही है और इस वर्ष अब तक महज 771 मिलियन यूनिट का उत्पादन किया जा सका है।

अपनी ही सर