पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली के मुद्दे पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने सरकार को घेरा

बिजली के मुद्दे पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने सरकार को घेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभामें मंगलवार को प्रश्नकाल में सत्ता पक्ष के विधायकों ने ही बिजली के मुद्दे पर सरकार को घेर लिया। सारंगपुर विधायक कुंअर जी कोठार ने आरोप लगाया कि बिजलीकर्मी ट्रांसफार्मर बदलने और सुधारने के लिए रुपयों की मांग करते हैं। 50 प्रतिशत से कम वसूली पर बिजली कनेक्शन काटे जाने को लेकर सारंगपुर विधायक मुरलीधर पाटीदार ने कहा कि जिन्होंने बिजली बिल जमा कर दिया है, हम उन्हें क्या जवाब दें।

बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने ट्रांसफार्मर बदलने में होने वाली देरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि गेहूं के साथ घुन नहीं, बल्कि घुन के साथ गेहूं पिस रहा है। सुरखी विधायक पारुल साहू ने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र के विद्युत केंद्रों का निरीक्षण किया तो वहां कई अनियमितताएं मिलीं थीं। सत्ता पक्ष के विधायकों के इन आरोपों का कांग्रेस विधायकों ने भी समर्थन किया।

शीतकालीन सत्र